उर्दू के प्रति जागरुकता अभियान

रांची: जंग-ए-आजादी की आवाज है उर्दू, हिंदुस्तान की शान है उर्दू, जैसी पंक्तियों से डोरंडा स्थित दर्जी मुहल्ला लगभग एक घंटे तक गूंजता रहा। मौका था उर्दू के प्रति जागरुकता अभियान का। यहां के स्थानीय लोगों ने इसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से वहां के दुकानदारों से अपने  बोर्ड का नाम उर्दू में लिखवाने की गुजारिश की। दुकानदार इस पर राजी भी हो गए व सस्वर कहा कि जल्द ही हम लोग अपना नेम प्लेट उर्दू में दिखाएंगे। स्थानीय लोगों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थी, जिसमें उर्दू मीठी भाषा है, उर्दू हिंदुस्तान में सभी जगह बोली जाती है जैसे शब्द लिखे हुए थे।
सामाजिक कार्यकर्ता नौशाद अहमद ने कहा कि उर्दू एक जात, एक कॉम और एक सूबे कि नहीं बल्कि पूरे मुल्क की खालिस जबान है। मोहम्मद समीर ने कहा की उर्दू मीडियम स्कूल खोलने की जरूरत है ताकि युवा पीढ़ी उर्दू भाषा को समझ सके। अब्दुल रजाक ने कहा की उर्दू भाषा सबसे मीठी बोली है। इस मौके पर नौशाद अहमद, मोहम्मद समीर, मोहम्मद बिलाल, अब्दुल रज्जाक, इफ्तेखार आलम, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद ममनून, मोहम्मद आमिर व मोहम्मद अकरम शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More