रामगढ़: ममता देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रामगढ़: दुलमी प्रखंड के जमीरा पंचायत के बहातू में रविवार को कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगो को संबोधित करते हुए ममता देवी ने कहा कि वो राजनीति में सेवा भाव से आईं हैं और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाना मेरी पहली प्राथमिकता है।
मौके पर ग्रामीणो ने कहा कि गांव में पानी की टंकी बने कई वर्ष हो गये, लेकिन किसी के घर पानी का एक बूंद नहीं आता है। ममता देवी ने कहा कि आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिला तो आपकी एक- एक समस्या का समाधान करुंगी। कहा कि मैं आपको दरी व कुर्सी नहीं, बल्कि स्वरोजगार दूंगी । कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है। सुनहरे सपना दिखा रही है, लेकिन नियत केवल निजीकरण को बढ़ावा देना है। कहा कि लोगों को धर्म के नाम पर जात के नाम पर बांटा जा रहा है।


