विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल, खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम से

रांचीः राज्य की बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव की मतगणना (Assembly by-election counting) मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. मतदानकर्मी सुबह 6 बजे से मतगणना स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे. काउंटिंग के लिए जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. मतगणना के दौरान किसी प्रकार का हंगामा ना हो इसके लिए सुरक्षाबलों की तैनाती होगी.
दोनों ही सीटों पर कांटे की टक्कर
बता दें कि दुमका में 18 राउंड और बेरमो में 17 राउंड की मतो की गिनती होगी. दुमका में बीजेपी और झामुमो, वहीं बेरमो में बीजेपी और कांग्रेस (BJP and Congress) के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है. आपको बता दें कि कोरोना काल में झारखंड के 2 सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर को संपन्न हुआ है. जिसमें दुमका में मतदान 65.27 प्रतिशत, वहीं पर बेरमो में 60.28 प्रतिशत मतदान हुआ है.
तीसरे दल की जीत की उम्मीद नहीं के बराबर
2019 के विधानसभा चुनाव में मतों के प्रतिशत कुछ अधिक थी. उस समय दुमका विधानसभा सीट पर 67.14 प्रतिशत औऱ बेरमो में 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ था. दोनों ही सीट पर किसी तीसरे दल की जीत की उम्मीद नहीं के बराबर है. दुमका में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन और बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी (BJP candidate Dr. Lewis Marandi) के बीच सीधा मुकाबला है. वहीं बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के बीच कांटे की टक्कर है.
सोरेन परिवार का कर्म क्षेत्र दुमका
दुमका विधानसभा सीट पर चार मुख्यमंत्री समेत वर्तमान मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दाव पर लगा है. आपको बता दें कि दुमका जेएमएम सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Former Chief Minister Shibu Soren) का कर्म क्षेत्र है. और सीएम हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र भी रहा है. 2019 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों ही सीट जीत दर्ज की थी. लेकिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने समय उन्होंने दुमका सीट सीट को छोड़ दिया था.
बाबूलाल मंराडी ने झोंकी पूरी ताकत
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने भाई बसंत सोरेन को जीत दिलाने के लिए लगातार 7 दिन तक दुमका विधानसभा सीट पर जमे हुए थे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Former Chief Minister Babulal Marandi) ने बीजेपी को जीत दिलाने के लिए दुमका सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आपको बता दें कि बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में वापसी के बाद पहल चुनाव है. बीजेपी के हार जीत पर मरांडी की राजनीतिक कैरियर प्रभावित होगा. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी चुनाव परिणाम करेगा.
जीत-हार तय करेगा राजनीतिक ग्राफ अनूप सिंह का
कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह (MLA Rajendra Singh) की आकस्मिक निधन के बाद बेरमो विधानसभा सीट खाली हो गया. इस सीट पर कांग्रेस ने लगातार जीत दर्ज की है. कांग्रेस के आलाकमान ने राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बड़े बेटे अनूप सिंह पर दाव खेला और उनको बेरमो विधानसभा सीट का प्रत्याशी बनाया. अनूप सिंह का सबसे बड़ा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आने वाले है. यह उनका राजनीतिक ग्राफ (Political graph) उपर नीचे कर सकता है. यहां उनका सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल से होगा. जो 2014 के चुनाव में जीत दर्ज किए थे.


