घाटशिला उपचुनाव: तीसरे राउंड में झामुमो की बड़ी बढ़त, सोमेश सोरेन आगे

घाटशिला उपचुनाव के तीसरे राउंड के नतीजों में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी पर बड़ी बढ़त बना ली है। जेएलकेएम और अन्य प्रत्याशियों को भी वोट मिले हैं। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड के परिणाम जारी हो गए हैं। अब तक के रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सोमेश चंद्र सोरेन को 16110 मत मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 8569 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार झामुमो प्रत्याशी करीब 7541 मतों से आगे चल रहे हैं।

इसी राउंड में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ( जेएलकेएम ) उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 5278 वोट मिले हैं। अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को भी मतदान केंद्रों से मत प्राप्त हुए हैं, जिनमें भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को 157, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को 60, तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में मनसा राम हांसदा को 106, मनोज कुमार सिंह को 114, डॉ. श्रीलाल किस्कू को 306, और विकास हेम्ब्रम को 212 मत मिले हैं। इसके अलावा नोटा में भी 505 मत प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में जुटा हुआ है। अभी और राउंड की गिनती जारी है, जिसके बाद अंतिम परिणाम सामने आएंगे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More