Bokaro News: वन बचाव समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

पेटरवार वन परिसर में आयोजित वन बचाव समिति की बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो और अन्य पदाधिकारियों ने वन संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जागरूकता के लिए आगामी सेमिनार आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

कसमार: पेटरवार वन परिसर स्थित वन सभागार में वन बचाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन संरक्षण, समिति के विस्तार तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वन बचाव समिति की ओर से निकट भविष्य में एक बड़े सेमिनार के आयोजन का प्रस्ताव भी लाया गया, ताकि लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके और समिति को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए वन बचाव समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को बचाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना जरूरी है तथा समिति को गांव-गांव तक मजबूत करने की दिशा में कार्य करना होगा। केंद्रीय सदस्य आनंद महतो ने कहा कि वन संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल जंगल बचाना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी है।

वहीं केंद्रीय सदस्य कार्तिक महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को भी वन संरक्षण अभियान से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में समिति के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा वन संरक्षण अभियान को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, कार्तिक महतो, सूरज महतो, आनंद महतो, हुबलाल महतो, प्रफुल महतो, विजय, जागरणाथ महतो, देवनारायण महतो, महेश महतो, गंगाधर महतो, चुरमन बेदिया, प्रफुल मुंडा, विरु महतो, विनोद महतो एवं शंकर टुडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More