Bokaro News : नगर निगम चुनाव में विकास पुरुष गोपाल मुरारका को मिल रहा भारी समर्थन
-1024x614.jpeg)
बोकारो : चास नगर निगम की चुनाव की सरगर्मी तेज है , अब चुनाव होने में कुछ ही दिन शेष रह गए है । चुनाव मैदान में कुल 31 प्रत्याशी मेयर पद में अपनी किस्मत की पिटारा खोलने में लगे है । इसी क्रम में चास नगर निगम में सबसे भावी, अनुभवी , विकास पुरुष गोपाल मुरारका जो हमेशा से गरीबों का भलाई ही किए है , अपने निजी खर्च से कई गरीब बेटियों की शादी करवाए है , श्मशान घाट में शव का दाह संस्कार करवाने हेतु लकड़ी सहित अन्य सामग्री की मुफ्त में व्यवस्था करवाते है ।
उक्त बात पंकज सोनी ने बताया साथ ही इन्होंने चास के सभी जनता से आग्रह किया कि 23 तारीख को भारी से भारी वोट देकर गोपाल मुरारका को विजई बनाए ओर चास नगर निगम का चौहमुखी विकास करे । गोपाल मुरारका सही मायने में एक विकास पुरुष है यही कारण है कि इनको सभी संगठनों सदस्यों का पूर्ण, एकमत एवं सशक्त समर्थन मिल रहा है ।
मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम सेवा संस्थान, मारवाड़ी महिला समिति, श्याम दीवाने, दादी जी को आश्रो परिवार, श्याम बाल मंडल, बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन, चास मारवाड़ी सम्मेलन, श्री जैन मिलन केंद्र बोकारो, श्री तेरापंथी समाज, चास बोकारो, श्री दिगंबर जैन समाज, चास बोकारो, श्री स्थानकवासी जैन समाज, चास बोकारो, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ चास बोकारो, श्री गुजराती समाज, चास बोकारो, मित्र परिषद् चास बोकारो, गुजराती समाज, उड़ान शाखा, सृजन शाखा, ब्राह्मण समाज एवं श्री कृपा आदि का समर्थन मिल चुका है ।
पंकज सोनी ने सभी चास के जनता से आग्रह किया कि 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा आसपास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने चुनाव चिन्ह ‘कैमरा’ छाप, क्रमांक 10 पर मतदान करने की अपील की।
सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में समर्थन व्यक्त करते हुए चुनाव में सक्रिय सहयोग प्रदान करने तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। प्रांतीय मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल का भी भरपूर सहयोग और समर्थन गोपाल मुरारका को मिल रहा है ।


