Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 4 साइबर ठग प्रकाश दास, सूरज दास, अंकित दास, और प्रियंशु दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी जामताड़ा निवासी हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चास एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी बोकारो आकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे। साइबर ठगी के दौरान आरोपी खुद को बैंक का अधिकारी बताकर आम जनों को फोन कर केवाइसी अपडेट करने, एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे।
इसके साथ ही पीएमईजीपी लोन अप्लाई कराने, एपीके फाइल लोड कराने सहित खाता लोन के नाम पर साइबर ठगी किया जाता था। आरोपी इतना शातिर है कि कस्टमर के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर मोबाइल में वाट्सअप कॉल कर स्क्रीन शेयर करता था।कस्टमर का उनसे संबंधित बैंक के खाते की सारी जानकारी जैसे एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी नंबर तथा उनके बैंक अकाउंट नंबर, पैन नंबर आदि प्राप्त करने में इन्हें महारत हासिल है।
उसके बाद उसके अकाउंट में जो भी पैसा होता था उसको ये अपनी आईसीसी, आईडीबीआई, अमेजॉन और मनी वॉलेट के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लेता था । एसडीपीओ ने कहा कि चीरा चास के मालती लग्जरी अपार्टमेंट में करीब तीन चार महीने से आरोपी फ्लैट नंबर एन 101 में रह रहे थे। चास मुफ्फसिल थाना पुलिस ने चारों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन अपराधियों के बारे में अन्य आंकड़े जुटाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि इनकी डायरी में लिखे नंबर के आधार पर सारी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही एसडीपीओ ने आम जनों से अपील किया कि अपना मकान भाड़ा में लगाने से पहले पुलिस को जानकारी दें। ठग बोकारो के सबसे पॉस क्षेत्र में मालती अपार्टमेंट में लक्जरी में रह कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने का काम करते थे। पुलिस इनके पास से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित एक डायरी बरामद की है।


