Bokaro News : नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

बोकारो : सहायक आयुक्त, उत्पाद के निदेशानुसार नगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग द्वारा दुग्दा थाना अंतर्गत दुग्धा नयाकनारी क्षेत्र में संचालित अवैध महुवा चुलाई शराब की भट्ठी पर छापामारी की गई।
भारी मात्रा में अवैध शराब एवं जावा महुवा बरामद
छापामारी के दौरान मौके से लगभग 100 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा 1400 किलोग्राम जावा महुवा बरामद किया गया। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर नष्ट/सुरक्षित किया गया।
अवैध शराब निर्माण में संलिप्त अभियुक्तों पर दर्ज हुआ अभियोग
अवैध चुलाई शराब के निर्माण एवं संचालन में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
चुनाव अवधि में अभियान रहेगा जारी
उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नगर पालिका चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाया जा सके।


