Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा

बोकारो: उपायुक्त के निर्देशानुसार खनन विभाग द्वारा बोकारो जिला के कसमार थाना अंतर्गत छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें बहादुरपुर के समीप मुख्य पथ पर अवैध रूप से स्टोन चिप्स लदे परिवहन करते हुए 1 हाइवा को जब्त कर कसमार थाना को सुपुर्द किया गया। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे। बोकारो जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार का कहना है कि इस तरह का छापामारी अभियान लगातार चलते रहेगा और अवैध खनिज कारोबारियों में छापामारी कर सख्त सख्त से कार्रवाई की जाएगी।

