कोल इंडिया के चेयरमैन से मिल भाजपाइयों ने समस्याओं से कराया अवगत

धनबाद: भाजपा धनबाद जिला का एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल से मिलकर जिले से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही इनके समाधान के लिए प्रतिनिधियों ने मांग पत्र भी सौंपा।  इसपर चेयरमैन ने सभी समस्याओं पर सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। इस बाबत उन्होंने बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद को दिशा-निर्देश भी दिया।

प्रमोद अग्रवाल कोल इंडिया के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार धनबाद पधारे। जिसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाक़ात कर धनबाद एवं बीसीसीएल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री संजय झा, राम प्रसाद महतो ,जिला उपाध्यक्ष नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थसारथी, प्रीतपाल सिंह अजमानी उपस्थित रहे।

इसके बाद धनबाद दौरे पर आये चेयरमैन ने पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह प्रोजेक्ट पहुंचे, जहाँ पर उन्होंने कंट्रोल रूम के टेलिमोनेटरिंग सिस्टम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद बीसीसीएल एवं सीएमपीडीआइएल अधिकारियों के साथ मोनो रेल के माध्यम से 15 नंबर इंक्लाइन के अंदर गए और यहाँ हो रहे कार्यों की जानकारी ली। यहाँ से फिर अधिकारीयों का दल कोल वाशरी पहुंचकर कार्यों का निरिक्षण किया।

 

Tags
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More