अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव को लेकर भदन्त डॉ. धर्मप्रिय भिक्षु ने सीएम से की मुलाकात

रांची : राज्य में वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव (International Buddhist Festival) को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव भदन्त डॉ. धर्मप्रिय भिक्षु ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने भदन्त डॉ. धर्मप्रिय भिक्षु को बौद्ध महोत्सव पर विचार करने का आश्वासन दिया.
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि झारखंड में वर्ष 2021 में एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। pic.twitter.com/YVN1ShKBBX
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 5, 2020
भदन्त डॉ. धर्मप्रिय भिक्षु (Bhadant Dr. Dharmpriya monk) ने मुख्यमंत्री सोरेन को बताया कि झारखंड में वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन का विचार किया जा रहा है. इस आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार (State government) का सहयोग महत्वपूर्ण होगी. इस बौद्ध महोत्सव में पावन पवित्र दलाई लामा (Holy dalai lama) को आमंत्रित किया जाना है.
उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विश्व के 40 से 50 बौद्धिक देश के प्रतिनिधि (Representative of the intellectual country) इस महोत्सव में शामिल हो सकेंगे. झारखंड में जहां-जहां पुरातत्व बौद्ध संस्थान है. उनका पर्यटन स्थल के रूप में विकास किए जाने से बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे. इस मौके पर प्रकाश बरुआ, डी साय बाबू एवं निशी चतुर्वेदी उपस्थित थे.


