कोडरमा: सदर प्रखंड की नई प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में रेशमा डुंगडुंग ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वर्तमान बीडीओ मिथलेश चौधरी से प्रभार लिया। प्रभार लेने के बाद श्रीमती डुंगडुंग ने कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रखंड के आम जनता के बीच पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।