बगोदर: प्रखंड परिसर स्थित सरकारी भवनों की स्थिति जर्जर हो गया है। आलम यह है कि बीडीओ- सीओ सहित अन्य कर्मचारियों के सरकारी आवासों में छत से पानी चू रहा है। बीडीओ रवींद्र कुमार के आवास के अंदर में जहां- तहां छत से पानी चू रहा है। बीडीओ ने बताया कि चार दिनों से हो रही बारिश के कारण छत से पानी का रिसाव बढ़ गया है। इससे आवास के अंदर जहां- तहां छत से पानी चू रहा है। छत से चू रहे पानी को बाल्टी में गिराया जा रहा है। इसके लिए आवास के अंदर जगह- जगह पर कई बाल्टी लगाखर रखा गया है। शनिवार को जब पानी अधिक चूने लगा तब प्लास्टिक से छत को ढक दिया गया है। बावजूद इसके पानी का रिसाव जारी है। बताया कि सीओ सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों का कमोवेश यही हाल है। बताया कि पुरानी भवन होने और मरम्मती नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।