अपनी कुर्सी बचाने के लिए सूर्या हसदा के नाम पर राजनीति कर रहे हैं बाबूलाल मरांडी: राकेश सिन्हा

रांची: भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि अब अपराधियों के हौसले बुलंद करने के लिए भाजपा सड़क पर उतर आई है भाजपा के लिए राज्य की जनता की सुरक्षा से ज़्यादा एक अपराधी की सुरक्षा की चिंता है , सूर्या हसदा का एनकाउंटर पूरी तरह से पुलिस की करवाई का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी जिस प्रकार सूर्या हांसदा पर अपनी राजनीतिक कर रहे हैं यह समाज के लिए ठीक नहीं है। पुलिस ने अपनी जिम्मेवारी निभाई है और भाजपा इसे राजनीतिक रंग दे रही है ताकि जनता के बीच एक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सके।
सिन्हा ने कहा कि ऑपरेशन लोट्स, ईडी, सीबीआई के माध्यम से भी जब भाजपा सरकार के नेक कामों को रोक नहीं पाई तो अब एक अपराधी के एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर अपनी राजनीति कर रही है ताकि समाज में न्याय और कानून व्यवस्था पर असर पड़े और सरकार को बदनाम कर अपनी राजनीति कर सके क्योंकि भाजपा अब पूरी तरह मुद्दा मुक्त हो चुकी हैं जिसप्रकार राज्य में युवाओ को रोज़गार मिल रहा है नियुक्ति पत्र दी जा रही है ऐसे में भाजपा अब पूरी तरह हताश हो चुकी है और हताशा में एक अपराधी का चेहरा पे अपनी वैतरणी पार करना चाहती है।


