सम्मानित हुई कपिलो मुखिया, पंचायत वासियों ने निकाला जुलूस

धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): बिरनी के कपिलो पंचायत की मुखिया इंदु देवी द्वारा अपने पंचायत में बेहतर शौचालय निर्माण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित करने से पंचायत वासियों ने खुशी में सम्मान जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया।
जिला में सम्मानित होने के बाद गांव पहुंची मुखिया को ग्रामीणों ने फूल माला के साथ सम्मानित कर पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला। इस सबंध में पंचायत की मुखिया इंदु देवी ने बताया कि बेहतर करने से उसका परिणाम भी बेहतर ही होता है, सरकार के योजनाओं को पंचायत में धरातल पर मैंने बखूबी उतारा यही वजह हैं कि अधिकारियों द्वारा मुझे बार- बार सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान मेरा नही बल्कि पंचायत वासियों का है।
जिसके कारण आज सम्मान मिला हैं। कहा कि जनता की सेवा से बड़ा कोई सेवा नही हैं और जनता ने जब सेवा का लायक समझा तो सेवा करूँगी। उन्होंने जिला प्रशाशन द्वारा सम्मानित करने की सारी उपलब्धि पंचायत वासियों को देते हुए कहा कि आज इन्हीं लोगों के कारण मुझे सम्मान मिल रहा हैं इसलिए मेरा सम्मान यहाँ के जनता का सपर्पित है।
मौके पर जुलूस में युवा मुखिया प्रतिनिधी मुकेश यादव स्वच्छताग्राही सूरज मोदी, चंदन मोदी, वार्ड सदस्य शमीद मियां विनीत कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर महतो, जलसहिया शर्मीली देवी, स्वच्छताग्राही आरती देवी सुरज मोदी, आदित्य साव, रामदेव साव, नारायण साव, जितेन्द्र साव प्रमेश्वर साव, जयदेव साव, सदानन्द यादव, तालेश्वर यादव, दिनेश सिंह, रंजन कुमार, रहमान मियां , अकबर अंसारी, हदीश अंसारी प्रमोद कुमार, जगदीश यादव, रामदेव रजक, बरून रजक, केदार यादव, जितेन्द्र रजक, अभिमन्यु रजक, रंजीत राणा, शिव कुमार राणा, छोटन राणा, उपेन्द्र मोदी, सोनु मोदी, दीपक दास, अविलास सिंह रंजीत यादव, संजय मोदी, अरविन्द साव, अर्जुन गुप्ता, महेश प्रसाद यादव, भुवनेश्वर यादव, नारायण यादव, सहदेव साव, शौकीलाल साव सुनील दास, संजय दास सहित सैकड़ों महिला- पुरूष मौजुद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More