धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार 

पूर्वी सिंहभूम चाकुलिया थाना क्षेत्र के आमाभुला गांव में हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर कटारी जब्त कर ली गई। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,  जबकि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

पूर्वी सिंहभूम: जिला पुलिस ने चाकुलिया थाना क्षेत्र के आमाभुला गांव में हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नेआरोपित की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। मामला बुधवार सुबह का है, जब गांव के तपन महतो पर लोहे की कटारी से हमला किया गया था।

घटना के बाद पीड़ित की पत्नी छायारानी महतो ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर (कांड संख्या 64/2025) दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपित मनिन्द्र महतो (35) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर कटारी जब्त कर ली गई। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More