रांची/बीजापुर: पामेड़ क्षेत्र के जंगलों में ग्रेहाउंड व बीजापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान रविवार को दो माओवादियों को मार गिराया गया, जबकि कुछ वहां से फरार हो गये। जवानों द्वारा नक्सलियों के शव के साथ-साथ 12 बोर की एक बंदूक भी बरामद किया है।
जानकरी के मुताबिक, ग्रेहाउंड और बीजापुर पुलिस रविवार सुबह सर्चिंग पर पामेड़ थाने से जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों ने अचानक से उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है।