अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
-1024x614.jpeg)
रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने वर्तमान अमेरिकी और ईरान सीजफायर युद्ध का समझौता टूटने पर दुख व्यक्त करते कहा कि आज दुनिया में जिस गति से युद्बकी स्थिति भयावह होती जा रही है, उसे देखकर तो यही लगता है बहुत बड़ी मानवीय संकट त्रासदी आने वाली है, जिस तरह से अमेरिका ने ही सबसे पहले हुए समझौते को तोड़ते हुए ईरान पर बमों का बौछार कर हमला कर दिया है, जवाब में मिसाइलों का प्रयोग करते हुए ईरान ने अमेरिकी सैनिक अड्डों कुवैत सहित कई खाड़ी देशों पर हमला कर दिया है।
जिससे हुए सीजफायर युद्ध समझौता टूट जाने की दवा की जा रहा है, ओमान की खाड़ी में USS अब्राहम लिकन तैनात कर दी गई है, ईरान के आईआरजीसी के दस सैनिक अड्डों पर अमेरिका ने हमला बोल दिया है, वास्तव में ईरान हॉरमुर्ज को हथियार तरह लगातार इस्तेमाल कर रहा है, ईरान कहता है कि हॉरमुर्ज फ्री नहीं होगा, इस क्षेत्र से गुजरने वाले तेल टैंकर को टैक्स देना ही होगा।
इसी बात से अमेरिका भड़का हुआ है, पुनः युद्ध का एपिसेंटर बन रहा है हॉरमुर्ज, अमेरिका ने ईरान पर कई बड़े अटैक कर मिसाइल साइड, सहित ईरान के कई क्षेत्रों में हाहाकार मचाया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ऐसा अमेरिका महसूस कर रहा है कि समझौता सीजफायर के टूटने से हम अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख सके और ईरान को नक्शे से गायब होना पड़ जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी, अभी भी वक्त है ईरान सम्भल जाय नहीं तो उसकी बरबादी तय है, आज पड़ोसी देश पाकिस्तान उबल रहा है, पाकिस्तान के घरों पीओके सहित कराची में भी टीटीपी का आत्मघाती हमले शुरू हो गए है।
यहां यह चरितार्थ हो रहा है कि जब बोया बीज बबूल का तो आम कहा से होय। उधर रूस और यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन ने रूस पर बड़े हमले शुरू कर दिया है। जिसके कारण रूस द्वारा परमाणु हथियारों की तैयारी शुरू कर दिया है। जिसके कारण बड़े युद्ध की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। वास्तविकता यह है ईरान हॉरमुर्ज पर अपना अधिकार बनाए रखना चाहता है और आने जाने वाले तेल टैंकरों से टैक्स के रूप में वसूली जारी रखना चाहता है और अमेरिका इस टैक्स सिस्टम को बंद करना चाहता है क्यों कि समुद्री नियमों में टैक्स वसूली का कोई प्रावधान नहीं है।
ईरान की सेना और हुती ने इजरायल पर हमला बोल दिया है, जिससे काफी बड़ी क्षति हुई है, ईरान ने कुवैत के अमेरिकी सैनिक ठिकाने पर हमला किया है, जिसके कारण अमेरिका और कुवैत काफी क्षति हुई है, इस युद्धों ने पूरी दुनिया और एशिया महादेश को अपने जद में लेते जा रहा है, जिसके कारण दुनिया में भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे है जो वर्तमान मानव समाज के लिए अत्यंत कठिनाइयों की स्थिति है, ऐसे वक्त में भारत को विशेष रूप से युद्ध के माहौल में अपनी नीतियों में परिवर्तन की जरूरत है ताकि भारत को कम से कम क्षति उठाना पड़े और मानवीय भविष्य को सुरक्षित रखी जा सके।


