अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने मनाया कांशीराम का 86वां जन्मदिन

लखनऊ: डाॅ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के तत्वावधान मे बहुजन नायक कांशीराम का 86वां जन्मदिवस मंच के केन्द्रीय कार्यालय धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राम बहादुर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने की।
इस दौरान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौजूद पदाधिकारियों को कांशीराम के जन्मदिन के अवसर पर महापुरुषों के बताये रास्ते पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम राम, प्रदेश अध्यक्ष आशा राम सरोज, प्रदेश संगठन सचिव शैलेश धानुक, छात्र एंव किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रवेश कुमार, प्रदेश सह संयोजक डाॅ जय प्रकाश, मण्डल अघ्यक्ष लखनऊ राम सजीवन, जिला संगठन सचिव नीलमणी नरसिंह राव, विधानसभा मोहनलालगंज अध्यक्ष पीताम्बर प्रसाद, नगर सचिव, आशीष कुमार, सुभाष चंद्र, धम्म प्रचारक हरीश चंद्रा, राम प्रहलाद, शिव बालक रावत, राजेन्द्राप्रसाद धानुक, अरविन्द कुमार, दुर्गा प्रसाद, पृथ्वी राज यादव जिला संयोजक बहराइच, सहित अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


