कृषि मेले में निपु सिंह ने खरीदा मरुआ आटा, बोले- स्वस्थ रहना है तो खाइए मरुआ, जौ और बाजरा

रांची: झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने कृषि व्यापार मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मरुआ का आटा खरीदा और कहा कि शरीर को स्वस्थ रखना है तो आटे में मरुआ, जौ और बाजरा मिलाकर रोटी बनानी चाहिए।
सिंह ने कहा कि ओरिजिनल मरुआ ब्रांड बेलहावेस्ट का शुद्ध मरुआ मिलता है। इसकी कंपनी बेलप्रो सेल्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसका कारखाना रांची के सिदरौल स्थित लाह फैक्ट्री के निकट है।
उन्होंने कहा कि अब पुराने जमाने का खाना हर इंसान को फिर से शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे इंसान की उम्र कम होती जा रही है। पहले के लोग करीब डेढ़ सौ साल तक जीते थे, लेकिन अब उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच रह गई है।
उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होना पड़ेगा। बीमारी को भगाना है तो पुराने जमाने का खाना फिर से शुरू करना होगा।
निपु सिंह ने बताया कि यह मेला 16 जून से 18 जून तक चलेगा। जिसे भी मरुआ का आटा चाहिए, वह मोराबादी स्थित मेले में जाकर खरीद सकता है।


