बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई

बरही प्रशासन ने सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की। ठेला और गुमटी हटाकर जाम की समस्या को कम करने का प्रयास।

बरही : बरही के चारो मुख्य मार्गों में प्रतिदिन लगने वाले जाम और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बरही प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की है। बरही बीडीओ,  अंचल पदाधिकारी एवं बरही पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।

इससे ठेला एवं सब्जी दुकानदारों समेत अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बुधवार को बरही प्रखंड पदाधिकारी जयपाल महतो के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की सहायता से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों हटवाया, इस दौरान कई गुमटी को भी बुलडोजर की सहायता से क्षतिग्रत कर दिया गया, जबकि कार्रवाई होते देख कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाया। दरअसल, बरही की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण अक्सर लंबा जाम लग रहा था।

सड़क के दोनों और ठेला, व अस्थायी दुकानों के कारण बाधित रहता था, जिससे राजगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती थी। उम्मीद है कि अब लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। मौके पर राजस्व कर्मचारी रीतलाल रजक एवं पंचायत सचिव लक्ष्मी कुमारी समेत दर्जनों प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More