सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मां घायल

बेरमो: मंगलवार की सुबह माॅर्निग वाॅक के क्रम में निकली महिला एक कार की चपेट में आने से घायल हो गईं। दुर्घटना में उनके दोनों पैर टूट गये हैं व चिकित्सकों ने उन्हें आॅपरेशन कराने की सलाल दी है। घायल कुसुम प्रसाद के पति कथारा उच्च विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद की पत्नी व यहीं के स्थानीय पत्रकार चंद्रशेखर कुमार की माता हैं।
वे सुबह अपने आवासीय कालोनी कथारा नंबर दो में मार्निंग वाक के निकली थीं, इसी दरमियान एक अज्ञात ब्लू रंग की कार ने उन्हें धक्का मार दिया। तत्काल लोगों ने उन्हें सड़क से किनारे किया व जारंडीह में पदस्थापित चिकित्सक डॉ साकेत सौरभ को दिखाया। उन्होंने बताया की दोनों पैर की हड्डियां टूट गई हैं व उन्हें आॅपरेशन करना पड़ेगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More