जल्दबाजी में लगाया बांस का पोल, कभी भी हो सकती है दुर्घटना: ग्रामीण

रघुनंदन
द्वारपहरी(गिरिडीह): सदर व बिरनी प्रखंड के सीमा पर अवस्थित पहाड़पुर पंचायत के कुसम्भा नया टोला में मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र रांची में शिकायत के बाद लगभग एक वर्ष पूर्व विधूत विभाग द्वारा आनन-फानन में गांव में बिजली का बल्ब तो जला दिया गया। लेकिन बिजली पोल के जगह पर लकड़ी का पोल लगा दिया गया। जो कभी भी ग्रामीणों के लिए घातक बन सकती है। ग्रामीणों ने लकड़ी को बदलकर बिजली का पोल लगाने के लिए विभाग को कई बार आवेदन देकर बिजली पोल लगाने की गुहार लगाया। लेकिन अब तक लकड़ी के जर्जर पोल को नहीं बदला गया है। जिससे ग्रामीण काफी भयभित नजर आने लगे हैं। ग्रामीण बालेश्वर पंडीत, लोकन मंडल, राजु मंडल, सुदेश मंडल आदि ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र में शिकायत के बाद विभाग द्वारा बांस के बल्ले के सहारे गांव में विधूत आपूर्ति कर दिया गया था।
उस समय विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अभी पोल का अभाव है। पोल आते हीं पोल गाड़कर तीन फेज तार लगाकर गांव में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक पोल नहीं लगाया गया है। विभाग के पास आवेदन देने पर कहा जाता है कि पोल विभाग से मिल जाएगा लेकिन लगाना ग्रामीणों को स्वंय होगा। साथ ही विभाग से सिर्फ पोल दिया जाएगा अन्य संसाधन बाजार से खरिदना पडेगा। बांस का बल्ला भी जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण पालतू जानवर हमेशा बांस के बल्ले में धक्का देते रहता है जो कभी भी गिर सकता है और बडा हादसा हो सकता है ।लगता हैं बांस के बल्ला को बदलकर बिजली पोल लगाने के लिए पुनः हमलोगों को मुख्यमंत्री जन संवाद में हीं शिकायत करना पडेगा।
क्या कहते हैं पदाधिकारी:
जेई विधूत विभाग गिरिडीह ग्रामीण क्षेत्र के संजय खालको ने कहा की वहां बिजली पोल लगाने के लिए विभाग तैयार है। लेकिन वहां के कुछ लोगों द्वारा चेनल व ट्रांस्फार्मर की भी मांग कर रहें हैं। वहां चेनल व ट्रांस्फार्मर के लिए स्टिमिट पास नहीं हुआ है। जिसके कारण पोल भी नहीं खड़ा हो पा रहा है।




