गिरिडीह: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 4 घायल

गिरिडीह: नीमियाघाट थाना क्षेत्र के एनएच टू पर गुरुवार की दोपहर को हुई सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबध में बताया जाता है कि धनबाद जिले केंदुआ (धनबाद) से बाराचट्टी ( गया) जा रहा फॉर व्हीलर जेलो कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

[URIS id=8357]

बताया जाता है कि घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। जो एनएचटू नीमियाघाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं वाहन पलटी खाते हुए एक खेत में जा गिरी। जिससे वाहन में सवार नौ लोगों में पांच की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है। इधर बताया जाता है कि सभी धनबाद से तिलक देने के लिए बिहार के बाराचट्टी जा रहे थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More