बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत बरहरवा प्रखंड के चार मतदान केंद्रों के बीएलओ ने एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत पूरा कर लिया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रखंड कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में AERO-cum-BDO ने संबंधित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 साहेबगंज:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में चल रहे “विशेष गहन पुनरीक्षण 2026” अभियान के तहत बरहरवा प्रखंड के बूथ लेवल अधिकारियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। 
05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र संख्या-137, 19, 134 एवं 39 के बीएलओ ने एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले 19 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रखंड कार्यालय, बरहरवा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में AERO-cum-BDO, बरहरवा द्वारा संबंधित सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 अधिकारियों ने बीएलओ के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में उनका योगदान सराहनीय है। एसआईआर- 2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाकर सभी पात्र मतदाताओं को इसमें शामिल करना है। बरहरवा प्रखंड के इन बीएलओ के प्रदर्शन को अन्य क्षेत्रों के लिए भी अनुकरणीय बताया गया।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More