एसजीएफआई चयन ट्रायल में ग्रिज़ली विद्यालय का परचम, 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने एसजीएफआई चयन ट्रायल में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025–26 के लिए क्वालीफाई किया।

कोडरमा : ग्रिज़ली विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस.जी.एफ.आई.) के 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025–26 के लिए आयोजित चयन ट्रायल में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। यह एस.जी.एफ.आई. चयन ट्रायल गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड राज्य से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ग्रिज़ली विद्यालय से कुल 7 बालक खिलाड़ियों ने सहभागिता की।कोच सौरव कुमार पाठक के कुशल मार्गदर्शन में ग्रिज़ली विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पंकज राज, पियूष कुमार, अभिषेक कुमार यादव एवं सचिन कुमार यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रीकांत गुप्ता ने तृतीय स्थान, तथा आदर्श कुमार एवं देवांशु कुमार ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।इस प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप ग्रिज़ली विद्यालय के कुल चार खिलाड़ियों का चयन 69वीं एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025–26 के लिए हुआ है।अंडर–14 आयु वर्ग में पंकज राज एवं पियूष कुमार, जबकि अंडर–19 आयु वर्ग में अभिषेक यादव एवं सचिन कुमार यादव ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया है।

यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ  प्रकाश गुप्ता ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।विद्यालय की प्राचार्या  अंजना कुमारी ने विजेता छात्रों और कोच सौरव कुमार पाठक की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर निदेशक द्वय मनीष कपिसमे एवं अविनाश सेठ, सीओओ तनिष्क सेठ, जिला जूडो संघ के सचिव प्रिंस मिश्रा, प्रशासक अशरफ़ ख़ान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरी ने खिलाड़ियों, उनके कोच, मैनेजर एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि चयनित खिलाड़ी आगामी एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रिज़ली विद्यालय, जिले और राज्य का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More