30 वर्षों बाद मिले कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के छात्र, मिलन समारोह में जमकर हुई मस्ती

रामगढ़ के लारी स्थित कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के 1996 बैच के छात्रों का मिलन समारोह पतरातू डैम में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्रों ने पुरानी यादों को साझा किया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।
रामगढ़ : लारी स्थित कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय के 1996 बैच के छात्रों का मिलन समारोह गुरुवार को पतरातू डैम में हुआ। बाल सखाओं से मिलकर सभी अभिभूत थे। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। तत्पश्चात मित्रों के समूह द्वारा सामूहिक भोज, अंताक्षरी और नौका विहार जैसे कार्यक्रमों का आनंद लिया गया।
इस दौरान सभी ने अपने बचपन की खट्टी-मीठी यादों को साझा किया और भावुक भी हुए। अंत में सभी ने एक-दूसरे के सफल जीवन की कामना की।
बताया गया कि इस मिलन समारोह में छात्रों के परिवार और बच्चे भी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओध करमाली, दिलीप कुमार, विनोद करमाली, अनिल कुमार महतो, ब्रह्मदेव करमाली, सुरेश महतो, अरुण प्रसाद, कृष्णा कुमार, अजय कुशवाहा, सुरेश महतो और राजेश महतो आदि की अहम भूमिका रही।




