ऑटो का ब्रेक फेल, 3 माह की बच्ची सहित तीन की मौत

-दर्दनाक
दुमका: मंगलवार को एक ऑटो पलटने से उसपर सवार एक ही परिवार की बच्ची सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 3 माह की सोनी, 12 वर्षीय राजनंदिनी कुमारी व 35 वर्षीय बिंदु देवी शामिल हैं, जबकि आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घटना लिट्टीपाड़ा थाना अंतर्गत लाबदाघाटी की है। बताया जा रहा है कि सभी बिहार के बांका जिला के मक्लेन्धा गांव के निवासी हैं व हिरणपुर प्रखंड के लंगटा मशान में पूजा के लिये जा रहे थे।
[URIS id=8357]

