रानीश्वर बागतिपारा में एनएसएस इकाई-3 का स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

दुमका : मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 की ओर से कैंप के तीसरे दिन गोद लिए गाँव रानीश्वर बागतिपारा मे प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने औचक निरीक्षण किया पाया की सभी वालंटियर्स उपस्थित थे साथ ही आज के कार्यों को कर रहे थे, प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने डॉ रूपम कुमारी के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की l यह बहुत ही अच्छी पहल है, आज की कार्यों मे ग्रामीणों और बच्चो के बीच स्वच्छता अभियान चलाया गया l
आज कैंप का मुख्य विषय — स्वच्छता अभियान साथ ही महिलाओ को सेनेटरी पैड की जानकारी दी lजिसमे स्वयंसेवको ने छोटे छोटे बच्चो हैंड वाश कराकर बच्चो को स्वच्छता के प्रति जागरूकत किया, साथ ही सामाजिक भावना से प्रेरित होकर भूगोल बिभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर जयमंगल राय ने कैंप मे अपनी सहभागिता दिखाई, साथ ही इकाई 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी के कार्यों की प्रशंसा की l साथ ही वालंटियर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर महिलाओ को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया l
गाँव मे सफाई कराई गयी l डॉ रूपम कुमारी ने महिलाओ को सेनेटरी पैड के बारे मे स्वच्छता के बारे बिशेष जानकारी दी, एक स्वच्छ जल पीना, घर को स्वच्छता से कैसे रखना है, प्रतेक घर मे जा जाकर वालंटियर्स ने घर के ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, इस अवसर पर अंजलि सोरेन, रीना बीटी सोरेन, रबीना राय, डोली राय, अनुषा वर्मा, ममता कुमारी, लकी, गुलाब मोहली,कृष्णा, अंतरा बागती, राखी बागती, बिटिनी हेमब्रम, प्रीति टुडू, सूरजमुखी हेमब्रम, रानीता महतो आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर महिलाओ तथा ग्रामीणों बच्चो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया l वालंटियर्स ने अपनी भावना व्यक्त की हम सभी को आज सामाजिक सिखने का बहुत मौका मिला, l




