रांची: श्री केडिया सभा के तत्वाधान में “श्री केड सती दादी मां मंगल पाठ” अभियान के तहत दिनांक 29 जुलाई दिन रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम महावीर चौक स्थित प्यादा टोली में सरिता दिलीप केडिया के निवास स्थान में 3:00 से 6:00 बजे तक होगा। इस दौरान दादी मां का भजन कीर्तन होगा। सावन मास के इस पावन अवसर पर दादी मां का सिंधाराउत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत दादी मां को झूले पर बिठाकर फूलों से उनका भव्य श्रृंगार किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने बताया है कि सभा के अध्यक्ष मनोहर केडिया ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों सहित पधारकर मंगल पाठ के कार्यक्रम का आनंद उठाएं एवं पुण्य के भागी बने।