रामगढ़। मिशन पिंक हेल्थ सिरीज का 29 वां कैंप शनिवार को इस्लामिक अकादमी सौदागर मुहल्ला में संपन्न हुआ। ये इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे जुलाई 2018 में शुरू किया गया था। कुल 70 लड़कियों को इस बाबत जागरुक करते हुये महावारी,एनीमिया,मेन्स्ट्रूअल हाइजीन, गुड टच बैड टच, झारखंड से पलायन होती नवयुवती लड़कियों व कोख में पल रही कन्याओं व बच्चों की हत्या सहित कई मामलों में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में जानकारी डॉक्टर सांत्वना शरण, डॉ निधि बजाज ने दी। इस मौके पर डॉ मृत्युंजय सिंह ने हाथ धोने के तरीके व डाॅ सोनी ने दांत की सफाई के तरीके के बारे में बताया। सभी बच्चियों के खून की जांच की गई। इस बाबत बच्चों को आयरन व कीड़ा मारने की गोली के साथ सेनेटरी पैड दिये गये। कैंप को सफल बनाने में डॉ एके चैधरी ने भी योगदान दिया। मौके पर स्कूल के प्रिसिंपल मोहम्मद एस अंसारी ने इस महत्वाकांक्षी योजना को आगे भी करने का आग्रह किया।