“बल्ला” चिन्ह के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण, वार्ड 26 में तेज हुआ चुनावी माहौल
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या- 26 पद की प्रत्याशी पूनम किरण चौरसिया को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह के रूप में क्रिकेट का “बल्ला” आवंटित किया गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बता दें कि निर्वाचन कार्यालय में संपन्न हुई प्रक्रिया के दौरान पूनम किरण को आधिकारिक रूप से क्रिकेट का “बल्ला” चिन्ह प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर कहा कि बल्ला चिन्ह जनता के भरोसे, विकास की योजनाओं और पारदर्शी व्यवस्था का प्रतीक बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर की जनता बदलाव के पक्ष में है और उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पूनम डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में जुट गईं हैं। उनका कहना है कि इस बार वार्ड संख्या- 26 में नई सोच और नई दिशा को प्राथमिकता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी रोचक हो गया है और सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं।




