वार्ड संख्या 22 से चुनावी मैदान में उतरे सुरेंद्र यादव, नगर विकास को बताया पहली प्राथमिकता
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले के वार्ड संख्या 22 में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गईं हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने नगर परिषद सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सुरेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने वार्ड संख्या 22 की बदहाल स्थिति को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है।
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो नगर परिषद कार्यालय को भ्रष्टाचार व बिचौलियों से मुक्त कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि गरीबों और मध्यम वर्ग पर बोझ डालने वाले होल्डिंग टैक्स को कम किया जाएगा, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों को 24 घंटे के भीतर चालू किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से वार्ड के पात्र लोगों तक पहुंचाने, युवाओं के लिए लाइब्रेरी, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सुरेंद्र यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य जनसेवा है और उनकी कोशिश होगी कि नगर का विकास पारदर्शिता, सहयोगिता और जनहित के साथ किया जाए।


