कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना

हजारीबाग: गुजरात के गांधीनगर में दस दिवसीय शैक्षिक परिभ्रमण तथा संगोष्ठी में सम्मिलित होने के लिए विभावि के शिक्षाशास्त्र विभाग के २२ विद्यार्थियों का दल मंगलवार को प्रस्थान किया। विभाग के द्वारा इन विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन विद्यार्थियों के नेतृत्व हेतु विभागीय प्राध्यापक डॉ रजनीश कुमार तथा डॉ अमिता कुमारी को उपदेशक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। ये विद्यार्थी भारतीय अध्यापक शैक्षिक संस्थान, गांधी नगर, गुजरात तथा गुजरात विद्यापीठ जाएंगे। अपने झारखंड राज्य की संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी वहां करेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति महोदय मंगलवार को विधिवत् पूरी टीम को शुभकामनाएं देकर गंतव्य के लिए रवाना किया। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस, शिक्षक डॉ विनीता बांकीरा, डॉ कुमारी भारती सिंह अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी पूरे दल को शुभकामनाएं दी। दल के उपदेश तथा सभी विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे।


