भाजपा संगठन महापर्व- 2025 को लेकर हजारीबाग में प्रेस- वार्ता

राज्यसभा सांसद सह जिले के पर्यवेक्षक समीर उरांव ने कहा कि भाजपा में संगठन महापर्व चल रहा है। राजनीतिक पार्टी भाजपा एक संवैधानिक और लोकतांत्रित व्यवस्थाओं से चलने वाली पार्टी है। हर तीन साल में हमारे यहां चुनाव होता है और हर कार्यकर्ता को सदस्यता रिनुअल करना पड़ता है। पिछले दो सितंबर से देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया। कई प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव संपन्न हो गया। लेकिन झारखंड राज्य में बीते नवंबर में विधानसभा का चुनाव था जिस कारण शेड्यूल में  विलंब हुआ। हर बूथ में प्रभारी हमारे नियुक्त कर दिए गए है।

हजारीबाग:भाजपा संगठन महापर्व-2025 के तहत हजारीबाग जिला भाजपा कमिटी की ओर से एक प्रेस- वार्ता का आयोजन रविवार को सांसद सेवा कार्यालय सभागार में हुआ। इस प्रेस – वार्ता को विशेषरूप से पूर्व राज्यसभा सांसद सह जिले के पर्यवेक्षक समीर उरांव, जिला प्रभारी विनोद सिंह, सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने संबोधित किया ।

राज्यसभा सांसद सह जिले के पर्यवेक्षक समीर उरांव ने कहा कि भाजपा में संगठन महापर्व चल रहा है। राजनीतिक पार्टी भाजपा एक संवैधानिक और लोकतांत्रित व्यवस्थाओं से चलने वाली पार्टी है। हर तीन साल में हमारे यहां चुनाव होता है और हर कार्यकर्ता को सदस्यता रिनुअल करना पड़ता है। पिछले दो सितंबर से देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया। कई प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव संपन्न हो गया। लेकिन झारखंड राज्य में बीते नवंबर में विधानसभा का चुनाव था जिस कारण शेड्यूल में  विलंब हुआ। हर बूथ में प्रभारी हमारे नियुक्त कर दिए गए है। हजारीबाग जिले में कुल 26 मंडल, 283 शक्ति केंद्र और पांच विधानसभा है जिसमें कुल 1526 बूथ है। हम आगामी 01- 05 मार्च तक बूथ कमिटी का गठन पूर्ण करेंगे। 06- 09 तक मंडल अध्यक्ष की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे 19 मार्च तक मंडल अध्यक्षों का घोषणा हो गया। जिसके बाद जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जनसंघ काल से हजारीबाग जिला भाजपा  आधारस्तम्भ के रूप में स्थापित हो चुका है। यहां के कार्यकर्ता संघर्षों का सामना करते हुए कई चुनौतियों को पार करके भाजपा शीर्ष तक पहुंचाने में अपना योगदान लगातार दे रहें हैं। एक पर्यवेक्षक होने के नाते मैंने देखा है कि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ यहां पार्टी के कार्यकर्ता संगठन महापर्व में जुटे हुए हैं। भाजपा एक परिवार है। हम पहले समन्वय या सहमति बनाने है जिसके बाद दायित्व प्रदान किया जाता है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में समीर उरांव ने कहा कि भाजपा का अगला चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ही संपन्न होगा ।

प्रेस- वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी के हजारीबाग जिला प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का महापर्व चल रहा है जिसके तहत झारखंड प्रदेश और हजारीबाग जिले में भी यह पर्व चल रहा है। संगठन के चुनाव का प्रथम चरण का कार्य हजारीबाग जिले में पूर्ण कर लिया गया हज। सभी मंडलों के प्रभारी, मंडल चुनाव संयोजक, शक्ति केंद्र का गठन पूरा हो गया है। पार्टी 05 मार्च से पूरे हजारीबाग जिले में बूथ गठन करने जा रहा है जिसके उपरांत मंडल अध्यक्षों के चयन होगा फिर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। हजारीबाग जिले से बीते विधानसभा चुनाव के शानदार प्रदर्शन से यहां के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हजारीबाग से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भागीदारी निभाने का अवसर मिले इसके लिए सभी कार्यकताओं को अपनी जवाबदेही का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा। सांसद मनीष जायसवाल और हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव में निर्धारित समय पर हजारीबाग जिला अपना कार्य पूर्ण करेगा ।

मौके पर विशेषरूप से जिला सह प्रभारी टुन्नू गोप, केपी ओझा, दामोदर सिंह, रेणुका साहू , सुनील मेहता, सुमन कुमार ,जय नारायण प्रसाद, नंदकुमार नंदू, कुंवर मनोज सिंह, खोखा सिंह, अंबिका सिंह, गणेश यादव, सरवेश सिंह, रमेश ठाकुर, शेफाली गुप्ता ,अशोक यादव ,विवेक बैरियर, रणधीर पांडे, प्रकाश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, अरुण राना, कृष्णा मेहता, कैलाश यादव ,विजय गिरी, टुकेश्वर महतो ,श्वेता राणा ,विजय वर्मा, सांसद मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें। 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More