वर्ष 2000  के मैट्रिक बैच का मिलन समारोह 8 फरवरी को, बचपन की यादें होंगी ताजा

कसमार हाई स्कूल के वर्ष 2000 मैट्रिक बैच के छात्रों का मिलन समारोह 8 फरवरी को आईटीआई कॉलेज लाहेरिया टांड़ में आयोजित होगा, जहां 25 साल बाद दोस्त एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे।

बोकारो :  2000 ई. में कसमार हाई स्कूल से मैट्रिक पासआउट छात्रों का मिलन समारोह सह वनभोज 8 फरवरी दिन रविवार  को कसमार प्रखंड स्थित  मंजूरा पंचायत के  आई टी आई कॉलेज लाहेरिया टांड़ में  में आयोजित किया जाएगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, इस मिलन समारोह में बचपन के मित्रो से मिलना ओर आपस में मनोरंजन कर पुरानी दोस्ती को यादगार बनाया जाएगा ।इस मिलन समारोह में 2000 वर्ष मैट्रिक बैच के करीब सभी बचपन के यारों का मिलन होगा ।

सभी 25 वर्षों बाद आपस में मिलेंगे और पुरानी यादों को ताजा कर आपस में मनोरंजन करेंगे। कपिल मुंडा, अजीत कुमार, विक्रांत कुमार, शेर आलम  इस समारोह का नेतृत्व कर रहे है, इनका कहना है कि हम सब बचपन के दोस्तों के साथ 25 वर्षों बाद एक मंच में मिलेंगे,  इन 25 वर्षों में कई दोस्त अपने नौकरी, व्यवसाय के लिए अन्य शहरों में रहते है जो इस मिलन समारोह में अपना बहुमूल्य समय निकालकर आयेंगे और बचपन के यादों को चार चांद लगाएंगे ।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More