2 बाइक भिड़े, 5 युवकों की मौत, 2 घायल

सिमडेगा: जिले के जोकबहार में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान रिम्स में दम तोड़ दिया व दो घायलों खिरोधर खैरवार और परशुराम खैरवार का इलाज जारी है। इन्हें गंभीर स्थिति में यहां रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो शवों को कब्जे में लेकर सिमडेगा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतकों की पहचान सलडेगा निवासी मार्शल डांग (17), कोलेबिरा के गमहाइर टोली निवासी दामोदर खैरवार (15), गमहाइर टोली निवासी दिबरू खैरवार (22) व सलडेगा के मोदी टोली निवासी के रूप में की गई है।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर चार- चार युवक सवार थे व दोनों विपरित दिशा से आ रही थी। रात के अंधेरे में दोनों आमने- सामने एक- दूसरे से भिड़ गये। भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि दोनों बाइक पर सवार दो- दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक बुरी तरह से घायल हो गये। इनमें से एक युवक की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। इस दौरान सबसे खास बात ये थी, कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। ये सभी स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन के मौके पर घूमने व मौज मस्ती के लिए निकले थे।
[URIS id=9499]

