रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आहूत वन उपज सलाहकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य में विनिर्दिष्ट प्रकाष्ठों (लकड़ी) की दर में पिछले वर्ष से दो प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। सीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में लकड़ी पड़े-पड़े सड़ जायेगी, इसलिए इसकी निलामी जल्द करें।
[URIS id=9499]
विनिर्दिष्ट प्रकाष्ठों में चिरान लकड़ी, गोल लकड़ी, पोल, फोसिंह पोस्ट, जलावन और खैर प्रकाष्ठ शामिल है। झारखंड में आठ प्रजाति के प्रकाष्ठ को विनिर्दिष्ट प्रजाति के प्रकाष्ठ की श्रेणी में रखा गया है। इसमें साल, आसन, गम्हार, बीजा साल, सलई, खैर, सागवान और करम शामिल है। बैठक में विधायक शिवशंकर उरांव,नागेंद्र महतो, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदुशेखर चतुर्वेदी, हेड ऑफ फोरेस्ट संजय कुमार, तुलसी मंडल समेत कई सदस्य मौजूद थे।