महिला प्रकोष्ठ को दी गयी चित्रांश भवन में जिम्मेवारी
राजेश
गिरिडीह : राष्ट्रीय कायस्थवृंद की गिरिडीह जिला इकाई द्वारा गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सावन के महीने में मेहंदी महोत्सव का आयोजन करेगी ।
स्थानीय चित्रांश भवन में शुक्रवार की देर शाम एक बैठक कर संस्था से जुड़े सदस्यों ने यह निर्णय लिया। बैठक में संस्था के उत्थान के लिये अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी ।
विदित हो कि राष्ट्रीय कायस्थवृंद द्वारा वर्ष 2016 से लगातार जिले में यह मेहंदी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। वर्ष 2018 इस आयोजन का तीसरा वर्ष होगा।
आगामी 19 अगस्त को होने वाले इस आयोजन की तैयारी की जिम्मेवारी राष्ट्रीय कायस्थवृंद के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा तनुजा सहाय, सचिव कुसुम सिन्हा, कोषाध्यक्ष संगीता सिन्हा सहित अन्य को दी गयी ।
वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी व सदस्यगण महिला प्रकोष्ठ को सभी प्रकार के आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिसमें कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि का निर्माण शामिल है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार वर्मा ने किया, जबकि संचालन सचिव संजीव कुमार सिन्हा उर्फ़ सज्जन ने किया।