रामगढ़: नाबार्ड द्वारा बुधवार को स्थानीय होटल के सभागार में डेयरी उद्यमिता विकास कार्यक्रम पर एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नाबार्ड के डीडीएम उपेंद्र कुमार साह ने बताया कि डेयरी उद्यमिता विकास योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है। जिसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादन के लिए किसानों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। बताया कि डीईडीएस के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से लभूकों को डेयरी के विभिन्न घटकों के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता हैं। जिससे किसान दुग्ध उत्पादन कर आत्मनिर्भरता के साथ दुगनी आय कर सकते हैं।
कार्यशाला को बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम शत्रुंजय प्रसाद, जिला गव्य विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार सिन्हा, जेएसएलपीएस के डीपीएम, कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के वैज्ञानिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक के जिला समन्वयक, मुख्य प्रबंधक पीएनबी रामगढ़, बैंक ऑफ बरौदा समेत विभिन्न बंकों के शाखा प्रबन्धक और प्रगतिशील किसान भारी संख्या में उपस्थित थे।