कोडरमा: किसानों को मिला 10-10 हजार मुआवजा

कोडरमा: विद्युत कार्यपालक अभियंता तिलैया के द्वारा आज विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय डोमचांच के अंतर्गत मसमोहना पंचायत ग्राम असनाबाद में गत 13 जून को बिजली तार की चपेट में आने से 3 बैल के मृत्यु बाद किसानों को दस दस हजार का मुआवजा चेक के माध्यम से दिया गया। किसान अब्दुल रजाक, मेमुना खातून और मुमताज अंसारी को पंचायत के समाजसेवी मिथिलेश साव, वार्ड सदस्य समसुद्दीन अंसारी की उपस्थिति में विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय तिलैया में चेक दिया गया। पंचायत प्रतिनिधि मिथिलेश साव ने कहा कि आप सभी चेक अपने अपने बैंक खाते में जमा करके अपने नुकसान का भरपाई करें और बिचौलिए दलाल के चक्कर में ना आकर किसी को एक रुपया ना दें।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More