10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने किया सरेंडर, दस्ता छोड़ने के बाद समर्पण की ताक में था

रांची : 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली माराज प्रमाणिक ने झारखंड की सरायकेला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उसने बुधवार को ही सरायकेला पुलिस के सामने सरेंडर किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से उसके सरेंडर करने की पुष्टि की है।

इस बीच पुलिस उसके नक्सली रिकार्ड की स्क्रीनिंग कर रही है। महाराज प्रमाणिक सरायकेला खरसावां जिले के इचागढ के दारूदा का रहने वाला है और उसके पिता का नाम जरासिंधु प्रमाणिक है।

जानकारी के अनुसार, सह संगठन में जोनल कमांडर के पद पर था और समर्पण के लिए वहां से भागने के बाद पुलिस के संपर्क में था। वह इस दौरान जंगल में छिप कर रह रहा था। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क कर आत्मसमर्पण कर दिया था।

साल 2021 में अबतक कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जनवरी 2021 से जुलाई माह तक झारखंड में 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया।

वह रांची के बरियातू में माओवादियों के नाम से पोस्टर चिपकाने, पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुइडा गांव में आइइडी विस्फोट कर वन विभाग के तीन भवनों को ध्वस्त करने, खरसावां में बीजेपी के चुनावी दफ्तर को उड़ाने, हुरंगदा जंगल में पुलिस से मुठभेड़ करने का आरोपी है, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे। संभावना है कि उसके समर्पण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस उसे मीडिया के सामने लेकर आए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More