इतिहास के पन्नों में 05 जून: ब्लू स्टार ऑपरेशन, स्नोडेन खुलासा और कई अहम घटनाएं

देश-दुनिया के इतिहास में 05 जून की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है, लेकिन भारत के समकालीन इतिहास में यह दिन विशेष रूप से ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए याद किया जाता है। वर्ष 1984 में इसी दिन भारतीय सेना ने पंजाब के अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) परिसर में सैन्य अभियान के निर्णायक चरण को अंजाम दिया था।
1980 के दशक की शुरुआत में पंजाब अलगाववाद और उग्रवाद की गंभीर चुनौती से जूझ रहा था। खालिस्तान समर्थक नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों ने स्वर्ण मंदिर परिसर को अपना प्रमुख ठिकाना बना लिया था। बढ़ती हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार ने सेना को कार्रवाई का आदेश दिया।
03 जून 1984 को शुरू हुआ यह अभियान 05 और 06 जून को अपने सबसे अहम चरण में पहुंचा। सेना और उग्रवादियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें भिंडरावाले सहित कई लोग मारे गए। केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई बताया, जबकि सिख समुदाय के एक बड़े वर्ग ने इसे अपनी धार्मिक आस्था के केंद्र में सैन्य हस्तक्षेप के रूप में देखा।
ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी वर्ष 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई। इसके बाद कई राज्यों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे, जिनमें हजारों लोगों की जान गई।
आज भी ऑपरेशन ब्लू स्टार भारतीय इतिहास की सबसे चर्चित और संवेदनशील घटनाओं में गिना जाता है। यह घटना राष्ट्रीय सुरक्षा, धार्मिक भावनाओं और राजनीतिक निर्णयों के प्रभाव पर व्यापक बहस का विषय बनी हुई है।
05 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1659: औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
- 1944: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में आया।
- 1952: अमेरिका में पहली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का टीवी प्रसारण हुआ।
- 1967: इजराइल ने मिस्र के करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट किए।
- 1977: एप्पल-II कंप्यूटर की बिक्री शुरू हुई।
- 1984: स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार का निर्णायक चरण शुरू।
- 1989: ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह खुमैनी का निधन।
- 2005: ताइवान ने पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2013: एडवर्ड स्नोडेन ने अमेरिकी निगरानी कार्यक्रम का खुलासा किया।
- 2017: भारत ने जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण किया।
05 जून को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
- एन. एम. जोशी (1879)
- सिकन्दर हयात ख़ान (1892)
- गोविंद शंकर कुरुप (1901)
- प्रेम खंडु थंगुन (1946)
- मुकेश भट्ट (1953)
- विजू शाह (1959)
- रमेश कृष्णन (1961)
- योगी आदित्यनाथ (1972)
- रंभा (1976)
- अमित साध (1979)
05 जून को हुए प्रमुख निधन
- मास्टर मदन (1942)
- कुबेरनाथ राय (1996)
- वेद मारवाह (2020)
महत्वपूर्ण अवसर
- विश्व पर्यावरण दिवस
- समग्र क्रांति दिवस


