एनडीटीवी के रिपोर्टर कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

लखनऊ : हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी के पत्रकार व रिपोर्टर कमाल खान का 61 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कमाल खान को लखनऊ में शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गयी। कमाल खान एनडीटीवी के लखनऊ ब्यूरो के हेड थे।
इससे पहले गुरुवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा को लेकर उन्होंने रिपोर्टिंग की थी। कमाल खान अपनी शानदार रिपोर्ट और दिल को छू लेने वाले उसके प्रस्तुतीकरण के अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में उनकी पत्न रुचि और बेटा अमन हैं।
चुनाव में नेताओं की एक पार्टी से दूसरी पार्टी में भागमभाग के क्या हैं मायने? बता रहे हैं कमाल खान… pic.twitter.com/D4kyIuis3K
— NDTV India (@ndtvindia) January 13, 2022
उनके निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग व राजनेताओं ने भी शोक जताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि कमाल खान का निधन पत्रकारिता के लिए बड़ी क्षति है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।
बेहद दुखद। मशहूर पत्रकार कमाल ख़ान जी का आकस्मिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 https://t.co/Gv79wZftAd— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 14, 2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कमाल ने पत्रकारिता में सच्चाई एवं जनहित के मुद्दों को जीवित रखा।
वरिष्ठ पत्रकार श्री कमाल खान जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। कुछ दिनों पहले ही उनसे मुलाकात के दौरान ढेर सारी बातें हुई थीं। उन्होंने पत्रकारिता में सच्चाई व जनहित जैसे मूल्यों को जिंदा रखा।
श्री कमाल खान जी के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।
विनम्र श्रद्धांजलि।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 14, 2022
बसपा अध्यक्ष मायावती, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद सहित कई दूसरे राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
जबर्दस्त पत्रकार, शानदार इन्सान, कमाल खान साहब के इन्तक़ाल की ख़बर से स्तब्ध हूँ ,खुदा उनके परिवार,मित्रों को इस अपार दुख को सहने की ताक़त दे,खिराज-ए-
अक़ीदत,श्रद्धासुमन 🤲🙏 pic.twitter.com/ZaCRkbziEp— Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) January 14, 2022




