नवजोत सिंह सिद्धू फिर जीते, हाइकमान से मनवा ली अपनी सारी मांगें

नयी दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह की विदाई की वजह बताए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी फिर हाइकमान से अपनी सारी मांगे मनवा ली। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से उनके इस्तीफे का विवाद खत्म हो गया। सिद्धू अब अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। मालूम हो कि बीते पखवाड़े उन्होंने नाराजगी वश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था।

नवजोत सिंह सिद्धू व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।


इस मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी ड्यूटी शुरू कर रहे हैं। हमारे लिए इस्तीफे का मामला खत्म हो गया है।


वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, मैंने सभी मुद्दे राहुल गांधी को बताए और वो सब हल हो गए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More