महाराष्ट्र की कांग्रेसी मंत्री यशोमती का बयान, गाय छूने से दूर होगी नकारात्मकता

मुंबई : महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा है कि गाय को देखने या छूने मात्र से नकारात्मकता दूर हो जाती है. उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति में सिखाया गया है, लेकिन सामान्यतः हम इस बात को भूल जाते हैं. यशोमती अमरावती में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं, तभी उन्होंने यह बात कही.

यशोमती ठाकुर उद्धव सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं और वे तिवसा से विधायक हैं. उन्होंने कहा कि गाय हो या कोई अन्य जीव उन्हें छूने से प्रेम का भाव आ जाता है. उन्होंने इससे पहले कहा था कि हम अभी सत्ता में आए ही हैं, हमारी जेबें उतनी गर्म नहीं हुई हैं. उन्होंने कहा कि था कि पहले हमारी सरकार नहीं थी. उन्होंने कहा था कि जो लोग विपक्ष में हैं, उनकी जेब काफी गहरी है. अगर वे आपके पास आएं और अपनी जेब का कुछ हिस्सा दें तो उसे न मत कहिए. घर आती लक्ष्मी को कौन न कहता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More