जम्मू कश्मीर के शोपियां में दो आतंकवादी मारे गए, हथियार व गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बल व आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। मौके पर से पुलिस ने हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। ऑपरेशन के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कश्मीर जोन के आइजी ने बताया है कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य हैं। इनमें एक आतंकवादी पिछले एक साल से सक्रिय था और सिविलयन की हत्या, ग्रेनेड फायरिंग में शामिल था। दूसरा आतंकवादी हाल ही में संगठन में शामिल हुआ था।


शोपियां के चौगाम में शुक्रवार की रात ही सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस संबंध में कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और डिटेल की प्रतीक्षा है।

आज सुबह कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि उक्त मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More