जम्मू कश्मीर के शोपियां में दो आतंकियों को मार सुरक्षा बलों ने कारपेंटर की हत्या का लिया बदला

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने बुधवार को दो आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए आतंकवादी में एक की पहचान अदिल वानी के रूप में हुई है। वह लश्कर ए तैयबा का जिला कमांडर था।

वक उततरप्रदेश के गरीब कारपेंटर सगीर अहमद अंसारी, पुत्र बिंदो हुसैन अंसारी, जिला सहारनपुर की हत्या के में शामिल थे। मालूम हो हाल के दिन में आतंकवादी जम्मू कश्मीर में देश के अन्य प्रांतों से आकर रोजी-रोटी कमा रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं।

मारा गया जिला कमांडर जुलाई 2020 से आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न था। सुरक्षा बलों ने पिछले दो सप्ताह में अबतक 15 आतंकवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More