जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश कमांडर फंसा

 

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ आज सुबह से जारी है. न्यूज एजेंसी, एएनआइ ने पुुलिस के हवाले से खबर दी है कि जैश ए मोहम्मद का एक कमांडर वहां घिर गया है. उसके साथ ही दो आतंकी भी घिरे हैं.

त्राल सेक्टर के हरिगाम में सुरक्षा बल लगातार आतंकियों के खिलाफ आपरेशन जारी रखे हुए हैं. मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को आतंकियों ने श्रीनगर के डाउनटाउन पुलिस पोस्ट को निशाना बना कर ग्रेनेड हमला किया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More