नागपुरी फिल्म फुलमनिया रिलीज़ के लिए तैयार

कांस फिल्म फेस्टिवल में सफलपूर्वक स्क्रीनिंग के बाद नागपुरी फिल्म फुलमनिया अब प्रदेश में रिलीज़ के लिए बिलकुल तैयार है। फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने रेडिसन ब्लू में एक प्रेस कांफ्रेंस कर फिल्म रिलीज़ की घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म नागपुरी और हिंदी दोनों भाषाओँ में बनाई गई है। लेकिन रिलीज़ के लिए अभी सिर्फ नागपुरी ही तैयार है क्योंकि हिंदी में इसे बड़े पैमाने पर रिलीज़ करना है। जिसमें अभी थोड़ा और समय लगेगा। मौके पर फिल्म निर्देशक लाल विजय शाहदेव, निर्माता नीतू अग्रवाल व अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
फिल्म इसी साल सितम्बर के आखिरी हफ्ते में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार रांची की ही कोमल सिंह निभा रही हैं। वहीँ फिल्म में राष्ट्रीय पुरुस्कार से समान्नित हंसराज जगता भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। साथ ही फिल्म में रवि भाटिया हैं जो हाल में इंडोनेशियाई फिल्मों के स्टार हैं। लगभग 4 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म में क्षितिज राय के एक गीत को पुनः निर्माण कर फिल्माया गया है वहीँ पदमश्री समान्नित मुकुंद नायक ने फिल्म में अपनी आवाज़ दी है।
निर्देशक शाहदेव ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि फुलमनिया एक ऐसी लड़की की कहानी है जो समाज की तथा कथित प्रथाओं के वजह से अनेक विकट परिस्थितियों का सामना करती है। अपना ही समाज उसे डायन घोषित कर नग्न अवस्था में समाज से बेदख़ल कर देता हैं। इसके अलावा फिल्म बाँझपन जैसे विषय को भी दर्शकों के सामने लाती है, साथ ही बेटे और बेटियों में होने वाले फर्क को लेकर भी ये फिल्म आलोचनात्मक है।
[URIS id=9499]


